Advertisement
बाराबंकी

प्रधान के इशारे पर गरीब का घर हुआ कब्जा शिकायती पत्र देकर लगाया मुख्यमंत्री वा जिला अधिकारी वा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत कस्बा इचौली में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर गरीब महिला फरियाद सुनने वाला कोई नहीं।
दौलत राम पुत्र केशव राम नें मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि चचेरे भाई संतराम नें हम लोगों की सेवा से खुश होकर अपनी चल अचल संपत्ति हमारे नाम कर दिया था।
जिससे पड़ोस गांव पानापुर के छैलू,व उनकी पत्नी, व पानापुर के प्रधान कल्याण अपनी दबंगई के बल पर गरीब के घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लेना चाहते हैं।कब्जा करने से मना करने पर छैलू व प्रधान के समर्थकों ने दौलतराम व उनकी पत्नी लक्ष्मी व उनकी मां फूला को काफी मारा पीटा लेकिन थाना टिकैतनगर में कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
और ये भी बताया उक्त प्रधान का थाना टिकैतनगर में उठना बैठना है इस लिए थाने की गणेश परिक्रमा करने को मजबूर हूं।
जब हमारे संवाददाता ने गांव में पड़ताल की तो गांव के एक युवक ने छिपाने की शर्त पर बताया इसमें पानापुर के प्रधान से मिलकर छैलू व छैलू परिवारीजन इस गरीब पर आय दिन जुल्म करते हैं दौलतराम नें संतराम का अंतिम संस्कार,आदि किया,और लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं इन लोगों की सेवा सत्कार से खुश होकर अपने घर की रजिस्टर्ड वसीहत 2017 में दौलतराम के नाम कर दिया था। उसके बाद मृत्यु हो गई थी। जिससे नाराज़ होकर छैलू व छैलू के समर्थक आय दिन इस गरीब पर अत्याचार करते हैं।
पड़ताल में छैलू के पास कोई भी जमीनी कागजात मौजूद नहीं थे।
अब सवाल यह दौलतराम के पास कागज़ात होने के बावजूद भी बिपक्ष अपनी दबंगई के बल
पर घर पर कब्जा जमाना चाहता है। दौलत के दरवाजे पर चूल्हा रखकर अपना घर होने का दोनों लोगों नें दावा किया है दोनों लोगों का कहना यह घर हमारा है। दोनों लोगों में काफ़ी तना तनी का माहौल बना हुआ है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button