महोबा
थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने आज दिनांक 16.08.2023 को प्रभारी निरीक्षक यशवन्त सिंह द्वारा
गठित में उप निरीक्षक दशमतलाल मय हमराह हेड कांस्टेबल विकास चन्द्र मिश्रा ने ग्राम चमर्रा थाना महोबकंठ क्षेत्र से एक नफर अभियुक्त जगत सिंह पुत्र मंटिया अहिरवार उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम चमर्रा थाना महोबकंठ जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक झोले में 20 क्वाटर देशी शराब ब्राण्ड ब्लू फ्लैग नजायज बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 128 / 23 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।



