Advertisement
गोंडा
Trending

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण/कोविड टीकाकरण शिविर, पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण/टीकाकरण

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 05-12-2021 को रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में मेडिकल हेल्थ चेकअप व कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे पहुंचकर पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर कैम्प का उद्घाटन किया तथा बताया कि हम पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न तरह की ड्यूटियों का निष्पादन करने के कारण हम अपने स्वास्थ्य के प्रति समय नही दे पाते है जिसके कारण कभी-कभी हम छोटी मोटी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं जिनका हमे पता भी नही चलता है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए हमें समय-समय पर अपना रूटीन हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या ना होने पाए। साथ ही निर्देशित किया जिनको पहले से कोई छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या रही है वह भी अपना रूटीन हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमें कोरोना से हर हाल में बचना है इसके लिए जिनके परिजनों का अभी तक कोविड टीकाकरण नही हुआ है वे टीकाकरण जरूर कराए, आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण/टीकाकरण शिविर का समय-समय पर आयोजन किया जाता रहेगा जिससे सभी पुलिसकर्मी व उनके परिजन अपना हेल्थ चेकअप व वैक्सीनेशन करा सकें। ततपश्चात विभिन्न थानों,शाखा कार्यालयों, रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों एवं आवासीय परिसर में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपना रूटीन हेल्थ चेकअप कराया तथा जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाया था उन्होंने वैक्सीनेशन भी करवाया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button