Advertisement
गोंडा

एटीएम से छेडछाड कर पैसा चुराने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश।

चोरी के रूपये व एटीएम मे लगाने वाला उपकरण व अवैध असलहे के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

गोण्डा! पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा एटी एम से छेड़छाड़ कर पैसा चुराने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को क्रमशः
01. राजेश श्रीवास्तव पुत्र अमरेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम अगरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, 02. धनेश्वर शुक्ला उर्फ मिथुन पुत्र सतीश चन्द्र शुक्ल निवासी ग्राम जमुनहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
03. मन्टू पासवान पुत्र बच्चाराम निवासी ग्राम लखना गंगापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के रूपये व एटीएम में लगाने वाले उपकरण, 01 पुलिस पीकैप, 01 कूटरचित पुलिस परिचय पत्र घटना में प्रयुक्त 01 ब्लोरो कार व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राजेश श्रीवास्तव के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व अभियुक्त धनेश्वर शुक्ला के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।


उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 06.12.2022 को केनरा बैंक शाखा में लगे ए०टी०एम० मशीन में घुसकर ए०टी०एम० मशीन में पत्तीनमा चीज फंसाकर ग्राहक के 9500 रूपये चुराये थे। जिसके सम्बन्ध में वादी मो० शहनवाज पुत्र शौकत अली द्वारा थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी

विज्ञापन

अपराध करने का तरीका :-

विज्ञापन 2

ए०टी०एम० मशीन के डिस्पेंसर शटर मे लोहे की पत्ती को फंसा देते थे और जब कोई व्यक्ति रूपया निकालने के लिए ए०टी०एम का प्रयोग करता था तो रूपये ए०टी०एम० के डिस्पेंसर शटर के अन्दर ही फंसा रह जाता था जिसे व्यक्ति मशीन को खराब जानकर चला जाता था और उक्त अभियुक्तगण डिस्पेंसर शटर को उठाकर पत्ती सहित रूपये अन्दर से खीच कर निकाल लेते थे और उपरोक्त अभियुक्तगण अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास यूपी पुलिस का परिचय पत्र, पीकैप रखते थे और गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर भ्रमणशील रहते थे।

विज्ञापन 3

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

विज्ञापन 4

1. राजेश श्रीवास्तव पुत्र अमरेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम अगरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर । 02. धनेश्वर शुक्ला उर्फ मिथुन पुत्र सतीश चन्द्र शुक्ल निवासी ग्राम जमुनहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर ।

विज्ञापन 5

03. मन्टू पासवान पुत्र बच्चाराम निवासी ग्राम लखना गंगापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर ।

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-928/22, धारा 457,380,427,411,419, आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा। 420, 467, 468, 471, 171 भादवि व 3/25 व 4/25

बरामदगी-

01. 01 देशी तमन्चा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस ।
02. 01 नाजायज चाकू ।
03. 01 अदद लोहे की पत्ती ए०टी०एम से पैसा निकलने के लिए प्रयोग की जाने वाली
04 .01 कूटरचित पुलिस परिचय पत्र |
05. 01 पी – कैप पुलिस ।
06.01 वाहन ब्लोरो यूपी 47 आर 9509 पुलिस का लोगो लगी
07. 1500 रूपय नगद ।
08. 03 मोबाइल।

पुलिस टीम:-

01. उपनिरीक्षक रणजीत यादव थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
02. उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
03. उपनिरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
04. उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
05. उपनिरीक्षक नागेश्वरनाथ पटेल मय हमराह थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button