बाराबंकी
अज्ञात चोरों ने नकाब लगाकर की लाखों की चोरी

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र मे नही थम रहा चोरियों का सिलसिला पुर्व मे कोटवा सड़क मे चोरी को कई चोरियों का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी वही
बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मेडुवा गांव निवासी चिंतामणि के घर में पीछे से सेंध लगाकर लगभग 50 लीटर पिपरमेंट का तेल सहित लगभग एक लाख रुपए का सामान उठा ले गए।
जानकारी के मुताबिक चिंतामणि का परिवार घर के अंदर छपर के नीचे सो रहा था तभी रात में कुछ अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवाल में सेंध लगाकर अन्दर चले गये घर के अंदर रखा 50 लीटर पिपरमेंट का तेल चांदी की करधनी लगभग 400 ग्राम पायल 2 जोड़ी तथा हाथ फूल माला उठाकर फरार हो गए घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर आसपास का जायजा लेकर शीघ्र ही खुलासा करने की बात कही है।



