सीएमओ कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे एनएचएम संविदा कर्मी

संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी ।। नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमओ आफिस पर धरना दिया तथा नारेबाजी की।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य विभाग के कई विभागों में संविदा पर विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को तीसरे दिन भी एनएचएम संविदा कर्मियों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमओ आफिस पर धरना, प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह जिला महामंत्री रईस खान ने कहा कि शासन से प्रांतीय नेतृत्व की वार्ता विफल होने के बाद बेमियादी हड़ताल शुरू करना पड़ा है। जिला महा मंत्री डॉ रईस खान ने कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सबसे अधिक काम एनएचएम के संविदा कर्मियों ने किया है। इसके बाद भी उनके मांगों की अनदेखी की जा रही है। हड़ताल में डॉ अमित वर्मा, डॉक्टर आसिफ,डॉ आशीष, डॉक्टर शैलेंद्र ,डॉ अजय रावत ,मोहम्मद अरशद, अनुराग पाठक, राहुल प्रजापति ,समीर चौधरी, महेंद्र कुमार ,अंकिता त्रिपाठी ,गौरी शंकर त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारती, डॉक्टर हारून रशीद डॉ प्रीति मिश्रा, विनोद वर्मा, पूजा मिश्रा बृजबाला अंजलि सविता यादव डॉक्टर मोहम्मद सलमान मलिक , आरीज ,अमरेंद्र, अर्चना पूजा रावत, बाराबंकी जिला आशा संघ के अध्यक्ष किरन यादव अपने सभी आशा बहुओं के साथ धरना स्थल पर सुबह से डटी रहे और साथ में हर ब्लाक के जितने भी संविदा कर्मचारी हैं सभी मुख्यालय पर धरना दिए और धरना सफल बनाने के लिए एक सुर में आवाज लगाई,,,




