जनपद न्यायालय बाराबंकी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वदेशी समाज सेवा समिति फिरोजाबाद द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के सहयोग से सेशन हाउस एवं जनपद न्यायालय बाराबंकी के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान नित्यानंद श्रीनेत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एवं प्रभारी सचिव श्री नंदकुमार के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया है वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री राम अवतार विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, श्रीमती नाजनीन बानो अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री राकेश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बाराबंकी, श्री कमलापति एसीजेएम प्रथम आदि न्यायिक अधिकारी गण के साथ स्वदेशी समाज सेवा समिति फिरोजाबाद के के अध्यक्ष प्रोफेसर अजब सिंह यादव, श्री विवेक यादव प्रबंधक सचिव, इंजीनियर हितेंद्र प्रचार मंत्री, राजेंद्र प्रताप सिंह सदस्य, राकेश यादव सदस्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी से लव कुश कनौजिया, सौरव शुक्ला, मोहित वर्मा, मोहित प्रजापति, शिवराम, गंगाराम वर्मा आदि उपस्थित रहे न्यायिक अधिकारी गण द्वारा सेशन हाउस एवं जनपद न्यायालय बाराबंकी में रुद्राक्ष, बादाम एवं शमी के पौधे लगाए गए इस अवसर पर स्वदेशी समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी न्यायिक अधिकारी गणों को एक रुद्राक्ष का पौधा एवं नक्षत्र वाटिका पुस्तिका उपहार स्वरूप भेंट की गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नित्यानंद सीनियर द्वारा इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा गया की वृक्ष धारा का आभूषण है और जैसे बिना आभूषण के श्रृंगार पूर्ण नहीं होता है उसी प्रकार बिना वृक्ष के यह धरा मात्र बंजर जमीन है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।
श्री अशोक कुमार यादव विशेष न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा गया की आज जो पौधे हमारे द्वारा लगाए जा रहे हैं वह आने वाले समय में वृक्ष का रूप लेकर समाज में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करेंगे हम भले वृक्ष के रूप में देखने के लिए यहां ना रहे लेकिन वृक्ष सभी को याद दिलाते रहेंगे।
श्री राकेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा कहा गया की वृक्षारोपण मनुष्य को सभ्य समाज की ओर अग्रेषित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि जब कोई व्यक्ति पौधा लगाता है तो वह सृजन की ओर एक कदम बढ़ाता है और जैसे-जैसे यह पौधा विकसित होकर विशाल वृक्ष का रूप लेता है वैसे वैसे समाज उस से प्राप्त होने वाले प्रत्येक भाग से अनेक नए नए सृजन करता है।
श्री नंद कुमार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस अवसर पर बोलते हुए कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक वर्ष जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों ने पौधे लगाता है बल्कि अन्य विभागों को भी प्रेरित करता है कि वह वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा दें और न केवल पौधे लगाएं बल्कि नियमित उनकी देखभाल करें और उन्हें विकसित होने दें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यह भी सुनिश्चित करता है कि जनपद में काटे जा रहे वृक्षों के अनुपात में नए पौधे लगाए जाएं।
प्रोफेसर अजब सिंह यादव अध्यक्ष स्वदेशी समाज सेवा समिति फिरोजाबाद में सभी न्याय का अधिकारी गण का आभार प्रकट करते हुए यह सुनिश्चित किया कि जब भी न्यायपालिका पूरे वृक्षारोपण के लिए निर्देशित करें कि वह अपनी समिति के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम मैं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे इस अवसर पर समाज सेवा समिति के विषय में बताते हुए उनके द्वारा कहा गया कि उनकी समिति सीमा से परे जहां भी वृक्षारोपण की आवश्यकता प्रतीत होती है या निर्देश प्राप्त होता है नए पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा करने के लिए सदैव तैयार रहती है




