Advertisement
अयोध्याबाराबंकीलखनऊ

मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के विकासखंड रामनगर तथा विकासखंड सूरतगंज में एक साथ पूरे विकास खण्ड के स्कूलों से बूथ लेवल आफिसर, ग्राम पंचायत अधिकारी, अध्यापक, ग्राम प्रधान द्वारा मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में रैली का आयोजन कराया गया। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गया।
आयोग द्वारा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जारी है जिसके तहत मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान की तिथियां 21 एवं 27 नवम्बर निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी बीएलओ बूथ पर मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधित करने और मृतकों का नाम विलुप्त करने का कार्य करेगें। मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के लिये फार्म-6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिये फार्म-6ए, निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित कराने के लिये फार्म-7, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की शुद्धि के लिये फार्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित कराने के लिये फार्म-8ए भरकर सम्बन्धित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button