Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रशिक्षण सम्पन्न।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को दिया प्रशिक्षण।

रिपोर्ट:-सौम्य वर्मा

बाराबंकी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में जीआईसी आॅडीटोरियम बाराबंकी तथा सरदार पटेल पार्क फतेहपुर में एक दिवसीय बूथ लेबिल अधिकारी प्रशिक्षण/सुपरवाइजर आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्वाचन में नाम जोड़ने, वोटर आईडी संशोधन फार्म सहित विभिन्न जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वहाॅ पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजरो से एक-एक कर निर्वाचन सम्बन्धी प्रश्न पूछ कर जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त बूथ लेबिल अधिकारी का दायित्व है कि सर्वप्रथम जन सामान्य में वोटर आईडी सम्बन्धित समस्याओं सहित बूथ परआयोग के मानक अनुरूप विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ गरूणा ऐप अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदेय स्थलों पर ई0पी0 रेशियों 60 से कम है, तथा जिन मतदेय स्थलों पर जेण्डर रेशियों कम है, उन बूथों बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 के द्वारा विशेष पुनरीक्षण के दौरान क्रमशः फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8, फार्म-8क प्राप्त किये गये है उनकी फीडिंग ई0आर0ओ0 नेट पर तत्काल कराना सुनिश्चित किया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मंशानुरूप स्वीप योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लायी जाये एवं कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं की विशेष सूची तैयार कर ली जाये तथा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ निर्वाचन के कार्यो को सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ पूरे मनोयोग से काम करें, क्योंकि उनका देश के लोकतंत्र में अहम योगदान है। बूथ लेवल अधिकारियों को उत्तरदायित्व को बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक निर्वाचकों को फोटो पहचान पत्र प्रदान करना एवं उनका नाम दर्ज करना तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्रियाकलाप, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा/शपथ और उस दौरान मतदाताओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आवंटित भाग/मतदेय स्थल के भीतर आने वाले घरों का सही क्रमांक करना एवं सेक्शनों को सही रूप में व्यवस्थित किया जाये। दावों एवं आपत्तियों को प्राप्त करना, घर-घर जाना और अतिव्याप्ति, प्रवासन, अन्तरण, स्थान छोड़कर चले जाने की जांच करना। स्थान छोड़कर चले गये/मृत/गैर विद्यमान निर्वाचकों को चिन्हित करना है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नवाबगंज सुमित यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय, अपर जिला सूचनाधिकारी सुश्री आरती वर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button