एक-एक कार्यकर्ता के बल पर जीतेंगे 2022 का चुनाव- चिन्कू यादव।
भनवापुर क्षेत्र के पेंड़रियाजीत में आयोजित चौपाल में बोले पूर्व सपा प्रत्याशी।


सिद्धार्थनगर-शनिवार को भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पेंड़रियाजीत चौराहे पर चौपाल के माध्यम से पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लग जाए और पूरी ईमानदारी से कार्य करें जिसके बल पर हम लोग 2022 का चुनाव फतेह करेंगे। कार्यकर्ता रीड की हड्डी होती है जिसके बल पर पार्टी आगे बढ़ती हैं। भाजपा सरकार मे क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं सड़कों पर केवल गड्ढे ही दिखाई देते हैं। शाहपुर- सिंगारजोत रोड पर तो इतने गड्ढे हो गए हैं कि इस पर चलना ही मुश्किल हो गया है क्षेत्र की जनता इनके छलावे में आने वाली नहीं है। इन्होंने साढे चार साल तक केवल समय काटा और कुछ नहीं जिसके चलते नतीजा यह है कि क्षेत्र की सारी सड़कें गड्ढों से भर चुकी है ।इसका जवाब 2022 में जनता भाजपा सरकार को जरूर देगी और पूरी लगन के साथ 2022 में सपा सरकार बनाएगी ।इस अवसर पर रघुनंदन पान्डेय,पप्पू उर्फ सच्चिदानंद मिश्रा,छेदी यादव,सत्यनारायण यादव,
दिवाकर यादव,चीकू यादव,अज्जू सिंह,विजय अग्रहरी,अखिलेश यादव, मोदीबुल्ला,इरशाद ,तऊवाब भाई,नफीस,सफीक प्रधान,अतीक उर रहमान, दुर्गा शंकर यादव,बहरैची प्रसाद प्रेमी,तोताराम वर्मा, बब्बू भाई, ललित यादव,अमरजीत चौधरी,जय प्रकाश बीडीसी,भारत चतुर्वेदी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



