अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर
सरकारी भूमि में फर्जी रूप से चढ़ा नाम खारिज कर पुन सरकारी भूमि घोषित कर दिया गया

सिद्धार्थनगर । तहसील डुमरियागंज अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज में सरकारी भूमि में फर्जी रूप से चढ़ा नाम खारिज कर पुन सरकारी भूमि घोषित कर दिया गया ,यह भूमि सवा 3 एकड़ है जिस पर नगर पंचायत द्वारा चारों तरफ तार खिंचवाने के साथ सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है और इस भूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्ष लगाए जाने का भी कार्य प्रारंभ है ।माननीय विधायक डुमरियागंज के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा इस पार्क का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क घोषित किया है। इस पार्क के बनने से नगर पंचायत डुमरियागंज वासियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु समर्पित किया गया है।




