एसओजी टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद जौनपुर मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी एसओजी मय टीम ने उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राहुल गौड उर्फ मोनू पुत्र स्व0 अमृत लाल निवासी भाऊपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को दविश देकर ग्राम दौलतिया में रामगरीब सिंह के निवास स्थान थाना कपसेटी जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1.राहुल गौड उर्फ मोनू पुत्र स्व0 अमृत लाल निवासी भाऊपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी एसओजी जनपद जौनपुर।
2. हेड कांस्टेबल अमित कुमार राय, कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह रघुवंशी, कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह, शैलेस सिंह यादव एसओजी टीम जनपद जौनपुर।



