दुर्गा पूजा समिति की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

बाराबंकी।। कस्बे में होने वाली तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव बुधवार को पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक शुभारंभ हो गया। प्रात: मंगल घट स्थापना की गई एवं महाषष्ठी व बेलपत्र के वृक्ष की पूजा कर मां दुर्गा का आह्वान किया।
मां दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष ननकऊ यादव ने बताया कि मां दुर्गा पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। पूजा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य चंदन मिश्रा ने पूजा का महत्व बताया।दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में दुर्गा पूजा समिति की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नृत्य और गायन के जरिए संस्कृति की झलक पेश की जा रही है। इस बार यहां दुर्गा पूजा को 22 वर्ष हो रहे है। यहां इको फ्रेंडली पंडाल और मूर्ति बनाई गई है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रथम दर्शन और आरती की बोली कस्बा इचौली निवासी कपिल जायसवाल ने प्राप्त की उनके द्वारा माता की प्रथम आरती की गई । कार्यक्रम की शुरुआत मंच फीता काट दीप प्रज्वलित कर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला ने की। पहले दिन शानदार जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें चेतना आजाद गोंडा कमल कानपुर के मध्य रोचक जवाबी कीर्तन मुकाबला किया गया।मौके पर सुनील गुप्ता अंगद सिंह राजेश शर्मा श्यामसुंदर कसेरा विशाल कसेरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




