रेलवे फाटक पर 200 से अधिक दुकानदारों ने किया धरना प्रदर्शन मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा।

रिपोर्ट :- रिहान अली
फ़िरोज़ाबाद के आसफाबाद रेलवे फाटक के दोनों तरफ के लगभग 200 दुकानदार भाइयों की बहुत बड़ी समस्या का हुआ समाधान रेलवे द्वारा आशावाद के फाटक को स्थाई रूप से बंद किया जा रहा था जिससे उक्त दोनों क्षेत्र के निवासियों, ग्राहकों व राहगीरों को आने-जाने में लगभग 2 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ सकता था,इस समस्या को देखते हुए आशावाद रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर के दुकानदारों द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करके धरना दिया जा रहा था सुचना पर विधायक सदर श्री मनीष असीजा धरना स्थल पर पहुंचे रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों को मौके पर बुला कर करी वार्ता उक्त क्षेत्र में 1 फुट ओवरब्रिज बनाए जाने को किया निर्देशित तत्काल नारियल फोड़कर शुभारंभ कराया अब जब तक फुटओवर ब्रिज नहीं बन जाता तब तक रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। दुकानदारों ब उक्त छेत्र के निवासियों ने बहुत हर्ष ब्यक्त कर बांटी मिठाई,धरना समाप्त किया गया प्रमुख रूप से सेतु निगम के प्रबंधक डीके यादव सहायक अभियंता जूनियर इंजीनियर, स्थाननीय थाने की पुलिस दुकानदारों में प्रमुख रूप से नाथूराम मुनीमजी मनोज गुप्ता राजेश प्रमोद राजपूत गंगा प्रसाद बंटू अनुज मुन्नालाल राम लखन चौहान बटू यादव अनुज यादव सुनील यादव योगेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।




