Advertisement
बाराबंकी

युवती की नृशंस हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया सफल अनावरण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद बाराबंकी दिनांक 30.09.2021 को वादी राम गनेश पुत्र बाबादीन गोडिया निवासी ग्राम गोडियन पुरवा सूरजपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ने थाना असन्द्रा पर सूचना दिया कि दिनांक -29.09.2021 को मैने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की सांप काटने से मृत्यु होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु मुझे जानकारी मिली है कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है । इस पर थाना असन्द्रा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सफल अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में 02 टीमों का गठन किया गया ।

थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक -02.10.2021 को युवती की हत्या का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले मृतका के सगे भाई / बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया तथा अभियुक्त बनवारी पुत्र मैकू निवासी कस्बा मवई थाना मवई जनपद अयोध्या को उपरोक्त अभियोग में बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार किया गया । पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्त बनवारी वादी का रिश्तेदार है और रिश्ते में भांजा है । बनवारी लोगों के खेत को लीज पर लेकर खेती करने का कार्य करता है , इधर लगभग 20 दिन से वह अपने मामा गांव गोडियनपुरवा के यहां रहकर हरिनाम यादव के खेत लीज पर लेकर केला लगवाने का कार्य कर रहा था । बनवारी का अवैध संबंध रिश्ते में ममेरी बहन ( मृतका ) से था । घटना से लगभग 02 दिन पहले रात्रि में वादी का लड़का छत पर सो रहा था और मोबाइल चार्ज करने के लिए नीचे आया तो उसने अपनी बहन व बनवारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया । जिसके कारण वादी का लड़का बनवारी और अपनी बहन से अन्दर ही अन्दर बहुत ज्यादा गुस्सा था घटना वाले दिन वादी का लड़का खीरा बेचकर करीब शाम 07.00 बजे घर वापस आया तो पता चला कि खीरा के खेत में उसकी बहन अकेले है चूंकि उसकी बहन व मां साथ में खीरे के खेत की रखवाली करने जाती थी लेकिन उस दिन तबियत खराब होने के कारण उसकी मां दोपहर में ही खेत से घर वापस आ गयी थी इस बात पर वादी के लड़के द्वारा आवेश में आकर गौतम कनौजिया के खेत के पास अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- बनवारी पुत्र मैकू निवासी कस्बा मवई थाना मवई जनपद अयोध्या उम्र -25 वर्ष

विज्ञापन

पुलिस टीम:-

विज्ञापन 2

1.प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त त्रिपाठी थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 3

2.उप निरीक्षक धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 4

3.उप निरीक्षक राज किशोर दूबे थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 5

4.हेड कांस्टेबल सरवर खां थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

5.कांस्टेबल मुनि शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

6.कांस्टेबल अजीत सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button