पुलिस ने तीन वन माफियाओं को किया गिरफ्तार 10 बोटा शीशम बरामद

रिपोर्ट:- मो0 शमीम
फतेहपुर बाराबंकी।जनपद में प्रतिबन्धित वृक्षों की कटान करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने तीन वन माफियाओं को ग्राम सवितापुर से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 10 बोटा शीशम की लकड़ी, एक अदद आरा व एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की है
गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद निवासी चिन्तापुरवा मजरे सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी 2. भूरे पुत्र अशरफ 3. जुबेर अहमद पुत्र शाबिर निवासीगण सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी 10 बोटा शीशम की लकड़ी, एक अदद आरा व एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गयी। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 98/2022 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी-1. 10 बोटा शीशम की लकड़ी 2. एक अदद आरा 3. एक अदद कुल्हाड़ी
पुलिस टीम-1. प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर संजय कुमार मौर्य जनपद बाराबंकी। 2. उ0नि0 रामनिरंजन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी। 3. हे0का0 नरसिंह यादव थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी। 4. का0 पंकज कुमार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।




