पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
थाना मीरगंज जौनपुर।थाना मीरगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल निर्देशन में थाना मीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/2021 धारा 376 भादवि व 5(ट)/6 पाक्सो एक्ट थाना मीरगंज जौनपुर में वांछित चल रहे अभियुक्त गंगासागर मौर्य पुत्र मुन्नुलाल मौर्य निवासी ग्राम पताइया थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को नागरिक इन्टर कालेज जंघई के पास से दिनांक 29.09.2021 को समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. गंगासागर मौर्य पुत्र मुन्नुलाल मौर्य निवासी ग्राम पताइया थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 हरिनारायण पटेल,का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा ,कां0 प्रदीप कुमार,कां0 अंगद बाबू थाना मीरगंज जौनपुर।




