बाराबंकी
Trending
20 लाख किमत के 150 खोए हुए व गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए हुए व गिरे मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक मोबाइल रिकवरी टीम का गठन कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज दिनांक 08.08.2024 को सर्विलांस टीम की मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए
150 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग (बीस लाख पचास हजार रूपए) है। बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन



