बाराबंकी
जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में 149 वीं रैंक हासिल कर 22 साल की उम्र में आई.पी.एस बने आदर्श कान्त शुक्ला को जिले का नाम रौशन करने के लिए माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनायें व बधाई दी

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । आज दिनांक 27.09.2021 को जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने यूपीएससी में पहले ही प्रयास में 149 वीं रैंक हासिल कर 22 साल की उम्र में आई.पी.एस बने ग्राम- मडना, तहसील- रामनगर जनपद बाराबंकी निवासी आदर्श कान्त शुक्ला को जिले का नाम रौशन करने के लिए माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनायें व बधाई दी । और आदर्श कान्त शुक्ला को परिजनों को भी बहुत -बहुत बधाई दी । इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा शशांक कुशमेश, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पारख महासंघ सुशील रावत, शिवकुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




