थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.08.2025 को 02 अभियुक्तों 1. दिनेश अवस्थी पुत्र स्व० बेचेलाल 2. मनोज कुमार अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी निवासीगण ग्राम कितुरी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को ग्राम टड़वानानकारी के पास से किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की घटना से सम्बन्धित 26.070/-रुपये नकद, 258 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल UP 34 DS S070 बरामद कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पूछताछ व जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त रिश्ते में पिता-पुत्र हैं तथा घटना करने से पहले उस जगह की रेकी करते हैं, रेकी के पश्चात शातिर तरीके से घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्त आस-पास के जनपदों में रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्त द्वारा चोरी किये गए रुपयों से अवैध मारफीन खरीदकर उसको बेचने का काम भी करते हैं। अभियुक्त दिनांक 20.8.2025 को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत रीवा सीवा बाजार स्थित जय मां ट्रेडर्स की दुकान पर आये और दुकानदार से सीमेंट की मांग की, दुकान का मालिक सीमेंट देने के लिए बगल के गोदाम से सीमेंट लेने चला गया उसी समय अभियुक्त द्वारा गल्ले में रखे करीब 94.000/- रुपये चोरी कर लिए गए तथा बरामद मोटर साइकिल UP 34 DS 8070 से भाग गए।
जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त घटना से मिले हुए रुपयों में से कुछ रुपयों की मारफीन खरीदकर उसको बेचने की फिराक में थे। अन्य जनपदों से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में व घटनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।




