Advertisement
उत्तर प्रदेशजौनपुर
Trending

पुलिस टीम द्वारा प्राण घातक हमला करने वाले महाकाल गैंग के 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा

जौनपुर।प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव थाना सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-480/2025 धारा-191(2), 191(3) ,109(1), 3(5) बी0एन0एस0 व मु.अ.सं.-479/2025 धारा-191(2), 351(2), 352, 109(1), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु कोयरीडिहा चौराहे पर वाछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आपस में चर्चा कर रहे थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया कि साहब इटौरी बाजार में कोटेदार के उपर किये गये हमले तथा सिद्धिकपुर में हुयी फायरिंग में शामिल प्रान्जल यादव इटौरी बाजार से इटौरी गाँव अपने फूफेरे भाई प्रीतम उर्फ मुलायम यादव के घर जा रहा है । मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्त प्रान्जल यादव पुत्र नरेन्द्र यादव नि0ग्राम बसालतगंज थाना सरायमीर आजमगढ़ को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ अभियुक्त:-

अभियुक्त प्रान्जल उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि हम अपने फूफेरे भाई प्रीतम यादव व अपने महाकाल गैंग के साथियों के साथ इटौरी बाजार में मनोज सिंह कोटेदार पर जान लेवा हमला हमने अपने फूफेरे भाई की मनोज सिंह कोटेदार की निजी दुश्मनी के कारण किया था तथा अपने गैंग के सदस्य राजगौरव श्रीवास्तव उर्फ लाला व ओमकार सिंह के कहने पर सिद्दिकपुर में रौनक सिंह को मारने पीटने गये थे परन्तु राज गौरव श्रीवास्तव व ओमकार सिंह ने गोली चला दिया जिससे कालोनी के काफी लोग आ गये हम लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग गये। दिनांक 10-08-25 को अपने भाई प्रीतम यादव उर्फ मुलायम यादव व अपने साथी मोहित यादव के साथ हम लोग एक बाईक पर सवार होकर जा रहे थे कि पुलिस वालों को देख कर मेहरावा क्रासिंग के पास यू टर्न लेकर भागने का प्रयास किया जिससे हमारी बाईक फिसल गयी और हम लोग गिर गये। पुनः मै और मोहित यादव भागने में सफल रहे परन्तु मेरा फूफेरा भाई प्रीतम यादव पकड़ा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button