मंजीठा नाग देवता मेले में बुधवार को आषाढ़ की गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब।
भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मंजीठा नाग देवता मेले का फीता काट कर किया उद्घाटन ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी । मंजीठा नाग देवता मेले में बुधवार को आषाढ़ की गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब। आज दिनांक 12.07.2022 भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया । मंजीठा में वर्षों से नाग देवता का मेला लगता चला आ रहा है। मेले में जिले के साथ ही अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर नाग बाबा के मठ पर दूध चावल चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा की रात से भारी सैलाब उमड़ने लगता है। उद्घाटन के मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नाग देवता का ऐतिहासिक मंदिर हजारों लोगों की आस्था से जुड़ा है। मंजीठा में नाग देवता का भव्य मंदिर बना हुआ है। इसमें नाग बाबा की बांबी (मठ) है। श्रद्धालु मिट्टी की छोटी-छोटी मटकियों में दूध चावल भरकर मठ पर चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। मान्यता है कि अषाढ़ की पूर्णिमा को दूध चावल चढ़ाने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। मटकी को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालु घरों में ले जाकर चारों कोनों में रख देते हैं। मटकी घर में होने से सर्प नहीं आते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, लालता प्रसाद , प्रदीप सारंग, सुधीर सिंह सिद्धू, शिव स्वामी वर्मा , अन्तरिक्ष रावत , उमेश मिश्रा, गिरिजा शंकर धीमान, अशोक वर्मा, शेर बहादुर वर्मा, राज बहादुर वर्मा , राम सुमिरन, सत्यनाम, राकेश , मोहित, अंकित , अवधराम, पुष्पेन्द्र , वासुदेव, देवकी नंदन, शिवकुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।




