1400 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा
जनपद रायबरेली पुलिस ने अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 16 सितम्बर 2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त जुगुनू पुत्र अकीम निवासी उत्तरदरवाजा ताडतल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को 1400 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या -539 / 2021 धारा -8 / 15 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त :
जुगुन पुत्र अकीम निवासी उत्तरदरवाजा ताडतल्ला थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
बरामदगी:-
1400 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका ।
पुलिस टीम:-
1 – उप – निरीक्षक संजय कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
2 – मुख्य आरक्षी राजकरन थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
3 – आरक्षी गुलाब थाना कोतवाली नगर रायबरली ।




