Advertisement
अयोध्याबाराबंकी

थाना रामनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर 730 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, करीब 08 लाख रूपये व अन्य देशों की मुद्राएं व चेकबुक सहित 06 अदद मोबाइल फोन आदि बरामद

रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम को अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक-28.03.2022 को चौकाघाट, रेलवे क्रासिंग ग्राम गनेशपुर थाना रामनगर से 04 शातिर मादक पदार्थ तस्कर 1. विजय विक्रम शाह पुत्र रामबहादुर शाह 2. जगतकुमारी शाह पत्नी विजय विक्रम शाह निवासीगण लेखगाऊ वार्ड सं0 1 जनपद सुर्खेत, नेपाल जनपद बाराबंकी 3. अरमान पुत्र हनीफ 4. तुफैल पुत्र नसीर निवासीगण लैन थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 6 अदद मोबाइल फोन, नेपाल सरकार द्वारा जारी दो अदद पहचान पत्र, एक अदद चेक बुक व एक अदद एटीएम कार्ड बैंक ऑफ काठमांडू, एक अदद चेक बुक व एक अदद एटीएम कार्ड नेपाल एसबीआई बैंक, 730 ग्राम स्मैक, 21254 रुपये नेपाली करेंसी, 100 रुपये दिरहम का एक नोट, 4 अदद एटीएम कार्ड व एक आधार कार्ड, एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP 41 AF 7845 व स्मैक बेचने से प्राप्त 7,95,190/-रुपये नकद बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 194/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सद्दाम की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त विजय विक्रम शाह व उसकी पत्नी जगत कुमारी शाह पूर्व में बाराबंकी के निवासी अभियुक्त अरमान, तुफैल व सद्दाम से मादक पदार्थ खरीदकर नेपाल ले जाकर सप्लाई करते थे । नेपाल के बागमती जेल में बन्द बाराबंकी निवासी मादक पदार्थ तस्कर शब्बीर व कमल शाही(नेपाल) द्वारा जेल से ही गिरफ्तार अभियुक्तगण की आपस में मेल-मिलाप कराकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कराने का कार्य कराया जा रहा था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. विजय विक्रम शाह पुत्र रामबहादुर शाह निवासी लेखगाऊ वार्ड सं0 1 जनपद सुर्खेत,नेपाल।
2. जगतकुमारी शाह पत्नी विजय विक्रम शाह निवासी लेखगाऊ वार्ड सं01 जनपद सुर्खेत,नेपाल।
3. अरमान पुत्र हनीफ निवासी लैन थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
4. तुफैल पुत्र नसीर निवासी लैन थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
*बरामदगी-*
1. 6 अदद मोबाइल फोन
2. नेपाल सरकार द्वारा जारी दो अदद पहचान पत्र
3. एक अदद चेक बुक व एक अदद एटीएम कार्ड बैंक ऑफ काठमांडू
4. एक अदद चेक बुक व एक अदद एटीएम कार्ड नेपाल एसबीआई बैंक
5. 730 ग्राम स्मैक पाउडर
6. 21254 रुपये नेपाली करेंसी
7. 100 रुपये दिरहम का एक नोट
8. 4 अदद एटीएम कार्ड व एक आधार कार्ड
9. एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
10. एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP 41 AF 7845
11. स्मैक बेचने से प्राप्त 7,95,190/-रुपये नकद

*पुलिस टीम-*
*स्वाट/सर्विलांस-*
1. निरीक्षक श्री अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट टीम जनपद बाराबंकी मय टीम
2. उ0नि0 श्री विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी मय टीम
*थाना रामनगर-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बाबू मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 श्री रणजीत सिंह यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 श्री विशुन कुमार शर्मा, उ0नि0 श्री संदीप दुबे थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
4. उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
5. का0 सोनू यादव, का0 विशाल कुमार, का0 शशीकान्त द्विवेदी थाना रामनगर बाराबंकी।
6. का0 जीऊत यादव, का0 रजत निरुपण थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
7. म0का0 नीलम सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button