मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

रिपोर्ट :- मो0 फारूक
जनपद बाराबंकी के देवा शरीफ में मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई श्रीमती शबाना दिल्ली से लखनऊ होते हैं जनपद बाराबंकी के देवा शरीफ पहुंची जहां पर मानव अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष शमीम ने गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया
तत्पश्चात राष्ट्रीय सचिव गुलाम मुस्तफा को जिलाध्यक्ष शमीम ने माला पहनाकर सम्मानित किया के बाद प्रदेश सचिव मोहम्मद सिराज को जिलाध्यक्ष शमीम ने माला पहनाकर स्वागत किया बाराबंकी जनपद के मानवाधिकार संगठन समीम को जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश तिवारी व जिला प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई व उपाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार व जिला महासचिव विशाल ने माला पहनाकर स्वागत किया
और जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी शीतला प्रसाद बाजपेई डॉक्टर विनीत विशाल को जिलाध्यक्ष शमीम ने माला पहनाकर संगठन में पदाधिकारी बनने पर बधाई दी उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना ने जिलाध्यक्ष शमीम को निर्देश दिया की अपने जनपद में जिस गांव में गरीब बच्चे पढ़ रहे हैं इनके लिए संगठन की ओर से कापी पेंसिल आदि पढ़ाई की सामग्री निशुल्क दे और श्रीमती शबाना ने कहां संगठन में जो भी पदाधिकारी भ्रष्टाचार मैं लिप्त पाए जाएगा उसको तुरंत संगठन से निकाल दिया जाएगा
जिला अध्यक्ष शमीम ने अपने संबोधन में कहा की संगठन में एकजुट होकर रहना है और संगठन को मजबूत बनाना है संगठन हमारा एक परिवार जैसा है
बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शबाना व बाराबंकी जनपद के जिलाध्यक्ष शमीम व राष्ट्रीय सचिव गुलाम मुस्तफा अंसारी व प्रदेश सचिव मोहम्मद सिराज व जिला प्रभारी शीतला प्रसाद वाजपेई वरिष्ठ जिला
उपाध्यक्ष उमेश तिवारी व उपाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार व जिला महासचिव विशाल कुमार
ने देवा शरीफ की हाजी वारिस अली मजार पर पहुंच कर फूल माला व चादर आदि चढ़ाई




