भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नें 11 सूत्रीय विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता को सौपा

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नें 11 सूत्रीय विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता को सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में बंद किया जाये, किसान क्रेडि़ट कार्ड में फसल बीमा द्वारा फसलों के नुकसान होने पर मुआवजा खेत की इकाई नापकर मूल्य दिया जाये, सभी कृषि, घरेलू व व्यापारिक बिजली के बिल पूर्णतया माफ किये जाये, और बिजली मूल्य की बढ़ोत्तरी तत्काल रोकी जाये, खाद-रसद विभाग द्वारा बनाये जा रहें राशन कार्ड में अनियमितता व भ्रष्टाचार समाप्त किया जाये। और सभी लम्बित राशन कार्डो को तत्काल बनाने के आदेश दिये जाये, सरकारी अस्पतालों में सामान्य रोगियों के लियें बन्द हुई ओपीडी तत्काल चालू किया जाये, रेल सेवा एंव शिक्षण संस्थानों को खोला जाये। आदि प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देन वालों में बृजमोहन वर्मा, डा0 कौसर हुसैन, प्रवीन वर्मा, आशीष शुक्ला, आनन्द प्रताप सिंह, गाजी अमान, श्याम सिंह, शिवदर्शन वर्मा, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।




