कोतवाली रामसनेहीघाट मे सम्पन्न हुआ थाना दिवस
थाना दिवस मे कुल 10 शिकायतें आई जिसमें दो शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया
रामसनेहीघाट ।। जनपद के सभी थानों मे थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रामसनेहीघाट थाने में 10 शिकायतें प्राप्त हुए जिनमें से एक में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है इसी क्रम में मालती देवी पत्नी आसाराम ग्राम भेदुआ ब्राह्मण थाना रामसनेहीघाट ने थाना दिवस में आकर बताया। की मेरे खाते से पैसा मेरे गांव के शिव कुमार रावत पुत्र चेदान छल कपट पूर्वक निकाल लिया है। जो मेरे बच्चों के वजीफा के जानकारी देने के नाम पर मेरा अंगूठा लगवाया था । तथा मेरा आधार नंबर मशीन में फिड करके ₹25000 की निकासी कर लिया है। जिसके खिलाफ मैं पिछले मंगलवार को भी थाना हाजा पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। इस कारण से मैं आज पुनः शिकायती प्रार्थना पत्र थाना दिवस में देने के लिए आई हूं। कि विपक्षी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कर मुझे न्याय दिलाया जाए तथा मेरा पैसा वापस कराया जाए। तथा संतोष कुमार पुत्र रामखेलावन ग्राम इब्राहिमाबाद थाना रामसनेहीघाट ने शिकायती प्रार्थना पत्र लिखित रूप से संपूर्ण समाधान दिवस थाना रामसनेहीघाट में दीया और आरोप लगाया है की गांव के दबंगों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं जिस पर थाना अध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी ने संबंधित लेखपाल को अवगत कराया कि आप फोर्स के साथ जाकर के रास्ते का चिन्ह अंकन करके अवरोध को हटवावे




