जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से

रिपोर्ट:-मो0 शमीम
बाराबंकी । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारीगण, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से निष्पक्षता के साथ करेंगे। इस दौरान उन्होंने अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया कि बैंक में हो रहे अत्यधिक धनराशि के भुगतान की निगरानी करने के साथ-साथ प्रारूप पर सूचना से प्रतिदिन अवगत करायेंगे। पुलिस विभाग द्वारा लगाये गये पुलिस कर्मियों के माध्यम से प्रत्येक दिन वाहनों की चेकिंग की गहनता से जांच करने के साथ ही संख्या से अवगत करायेंगे। उन्होंने प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी को निर्देश दिया कि एमसीएमसी कमेटी के कार्य के अन्तर्गत प्रतिदिन समाचार पत्रों में समाचार सहित विभिन्न निर्वाचन सम्बन्धी न्यूज का अवलोकन करते हुए पेड न्यूज सम्बन्धी सूचना से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।




