Advertisement
बाराबंकी

सदर विधानसभा 268 से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने किया जनसम्पर्क

रिपोर्ट:-मो0 शमीम

बाराबंकी सदर विधानसभा 268 से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आज जनसम्पर्क के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के माती, मोहनपुरवा, रेन्दुआ, नूरपुर, दनियालपुर, गोकुलपुर, गनेशपुर, असैनी के साथ बंकी टाउन के कई वार्डों और देवा नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों से डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस की जनोपयोगी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, लोगों से चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं भी सुनी। कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने लोगों को विश्वास दिलाया कि, ‘आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार आने पर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा।’

बीतते वक्त के साथ वरिष्ठ कांग्रेसीजनों का भी रूही अरशद को स्नेह और जनसमर्थन भी लगातार मिलता जा रहा है। गांव बीजेमऊ में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता रामदास रावत ने रूही अरशद को आशीर्वाद दिया। आज हुए डोर टू डोर सम्पर्क में प्रत्याशी रूही अरशद ने स्पष्ट रूप से कहा कि, ‘आज की राजनीति की दिशा और दशा बदलने की हिम्मत केवल कांग्रेस में है। कांग्रेस की नीतियां लोगों का जोड़ने के लिए हैं न कि तोड़ने के लिए।’

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ विधानसभा प्रभारी प्रतिमा चन्द्राकर ने भी लोगों से जनसम्पर्क किया। उन्होनें जोर देकर कहा कि, ‘कांग्रेस की सरकार ही युवाओं के भविष्य को उज्जवल कर सकती है। युवाओं को रोजगार की तलाश के लिए यूपी छोड़कर कहीं बाहर नहीं जाना होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से, खासकर युवाओं से वायदा किया है कि, ‘युवाओं को यूपी में ही रोजगार दिया जायेगा। जोकि, नई क्रांति के लिए कांग्रेस का एक मजबूत कदम साबित होगा।’

डोर टू डोर जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र फोटोवाला, बंकी ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, न्याय पंचायत मौथरी प्रभारी प्रदीप वर्मा, करन, सहित कई लोग उपस्थित रहे। लोगों का लगातार बढ़ता जनसमूह इस बात को स्पष्ट करता दिख रहा है कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button