Advertisement
जौनपुर

थाना बक्शा पुलिस ने लूट के वांछित अभियुक्त को एक तमंचा मय कारतूस के साथ किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बोलोरो बरामद

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के दिशानिर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा उ0नि0 विनोद कुमार राय मय हमराह पर्याप्त फोर्स के दिनांक- 08.09.21 को क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना मिली की दो व्यक्ति बोलेरो गाड़ी से नकली आरटीओ बनकर डीसीएम से कागजात व पैसा छिनने का प्रयास किये है। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 305/21 धारा 171/392/511 भादवि पंजीकृत कराया गया है । उ0नि0 श्री विनोद कुमार राय मय फोर्स के उक्त वाहन व मुल्जिमान के तलाश में लग गये तथा फतेहगंज बाजार से उपरोक्त घटना में प्रयोग हुई बोलेरो वाहन संख्या UP 66 AA 5812 व उक्त घटना में शामिल एक नफर अभियुक्त मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 चन्द्रबहादुर यादव नि0 ग्राम ढेरापुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र 31 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । बरामद तमंचा के आधार पर मु0अ0सं0 306/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर पर पंजीकृत होकर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 चन्द्रबहादुर यादव नि0 ग्राम ढेरापुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र 31 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1- एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP 66 AA 5812
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 305/21 धारा 171/392/511 भादवि थाना बक्शा जौनपुर
2-मु0अ0सं0 306/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 विनोद कुमार राय थानाध्यक्ष थाना बक्शा जौनपुर ।
2-हे0का0 हंसराज यादव थाना बक्शा जौनपुर
3-हे0का0 उत्तम श्लोक पान्डेय थाना बक्शा जौनपुर
4-का0 अजय कुमार थाना बक्शा जौनपुर

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button