Advertisement
वारणसी

फिरौती हेतु अपहरण के मामले में पुलिस ने 02 घण्टे के अन्दर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी करके अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25,000 / - रुपये का दिया गया इनाम

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

वाराणसी पुलिस द्वारा थाना रोहनिया अन्तर्गत सनसनीखेज फिरौती हेतु अपहरण के मामले में 02 घण्टे के अन्दर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी व अपहरणकर्ता गिरफ्तार । आज दिनाँक 08.09-2021 को थाना रोहनिया अन्तर्गत ग्राम मोहनसराय श्रीकृष्ण अंश ढाबा से लड़के के सनसनीखेज फिरौती हेतु अपहरण के सम्बन्ध में वादी श्री अशोक कुमार पुत्र मंगला प्रसाद निवासी मोहनसराय थाना रोहनिया वाराणसी की लिखित तहरीर पर थाना रोहनिया पर मु 0 अ 0 सं 0 427/2021 धारा 364A आईपीसी बनाम मदनलाल पटेल पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण , अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए उक्त अभियोग में गिरफ्तारी व अपहृत की बरामदगी हेतु क्राइम ब्रांच , सर्विलांस सेल व थाना रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निर्देशित किया गया । अपहृत बच्चे के सकुशल बरामदगी हेतु उक्त टीम सक्रिय थी कि धरातलीय अभिसूचना व सर्विलांस की मदद से थाना रोहनिया क्षेत्र के गंगापुर से अपहरणकर्ता मदनलाल पटेल पुत्र स्व 0 अवध नारायण पटेल निवासी बदरी का पुरा टकटईया थाना करछना जनपद प्रयागराज से उक्त टीमों द्वारा घेराबन्दी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक वाराणसी ( ग्रामीण ) द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25,000 / – रुपये का इनाम दिया गया है । अपहृत का नाम पता 1. यश गौड़ पुत्र अशोक गौड़ , निवासी मोहनसराय थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 06 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त 1. मदनलाल पटेल पुत्र स्व 0 अवध नारायण पटेल , निवासी बदरी का पुरा टकटईया थाना करछना जनपद प्रयागराज

पुलिस टीम के सदस्य – 2. निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी ( प्रभारी क्राइम ब्रांच ) , उ नि 0 रजनीश त्रिपाठी , का 0 कुलदीप सिंह , का 0 चन्द्रसेन सिंह , का 0 रमाशंकर यादव , का 0 अविनाश शर्मा , का 0 दिनेश का 0 शंकर गौतम , का ० धर्मेन्द्र यादव । 3. उ 0 नि 0 अरुण प्रताप सिंह ( प्रभारी सर्विलांस सेल ) , हे 0 का 0 संतोष पासवान , का 0 मन्टू सिंह , का 0 मनीष सिंहा 4. निरीक्षक हरिनाथ भारती ( प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनिया ) , उ 0 नि 0 इमरान खान व अन्य ।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button