जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि छात्रावास निर्माण योजना हेतु भारत सरकार की नवीनतम गाईड लाईन के अनुरूप वर्तमान
मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि छात्रावास निर्माण योजना हेतु भारत सरकार की नवीनतम गाईड लाईन के अनुरूप वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्र/छात्राओं के लिये छात्रावास निर्माण प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
छात्रावास निर्माण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर राजकीय शैक्षिक संस्थान यथा मेडिकल कालेज एवं इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटेक्निक/ आई0टी0आई0/महाविद्यालयों जहां छात्र/छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जाना नितान्त आवश्यक हो, वह शैक्षिक संस्थान छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार की नवीनतम गाईड लाईन के अनुसार 04 प्रतियों में 03 दिवस के अन्दर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बाराबंकी से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।




