Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

राष्ट्रपति ने रायपुर में ब्रह्माकुमारीज़ की थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (31 अगस्त, 2023) छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” ( द ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज) के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं। लेकिन यह आवश्यक है कि कुछ समय बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग के बिताएं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपनी आंतरिक शक्ति को विकसित करने, सकारात्मक कार्य करते रहने और सकारात्मक विचारों व अच्छी संगति में रहने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसे लोगों की संगति में रहने की सलाह दी जो सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हों। उन्होंने कहा कि अगर हम जिंदगी को सही तरीके से जिएं तो हर पल को खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं।

ऐसा राष्ट्रपति ने कहा कि एक तरफ जहां हमारा देश हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चांद पर लैंडिग करना हो या विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में नए अध्याय लिखना, हम कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बेहद गंभीर मामला भी है। अभी कुछ दिन पहले ही नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई बच्चों ने पहले भी आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक चीज है जो जीवन को बेहतर बनाती है। जीत और हार जीवन का हिस्सा है। इस बात के कई उदाहरण हैं कि क्षणिक असफलता अक्सर भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव है तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों, शिक्षकों और समाज से बच्चों की मानसिकता को समझने और उनकी मदद करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में विशिष्ट प्रतिभा होती है। दूसरों से प्रेरणा लेना अच्छी बात है लेकिन अपनी रुचियों और क्षमताओं को समझकर सही दिशा का चयन करना चाहिए। इसके लिए स्वयं से संवाद करना जरूरी है। अवचेतन मन को जागृत करके व्यक्ति अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकता है। सकारात्मक सोच और कार्यों से न केवल अपना जीवन बल्कि अपने आस-पास के लोगों का जीवन भी बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन 2

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में प्रेम, सद्भाव और शांति फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की सोच को बदलना आसान नहीं है, लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए लगातार काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संगठन की सराहना की।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button