Advertisement
बाराबंकी

भाजपा से जोड़ने की कला को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है।

संगठनात्मक कार्यो को धरातल पर उतारने व लोगों को भाजपा से जोड़ने की कला को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा यू.पी.सी.एल.डी.एफ. के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन एवं उ०प्र० भा.ज.पा. के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी को आजादी के बाद जनसंघ से लेकर भाजपा तक कभी न जीती गयी बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा सीट के साथ-साथ 2017 के विधानसभा चुनाव में जीती गयी जैदपुर विधानसभा सीट जो कि 2019 के उप चुनाव में भाजपा हार गयी थी को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें दोनों विधानसभा क्षेत्रों का पालक प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाये जाने की घोषणा का स्थानीय भा.ज.पा. पदाधिकारियों ने स्वागत किया है।
उ०प्र० के 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कुल 403 विधानसभा में से 84 विधानसभा सीटें भाजपा नही जीत पायी थी, उनमें से 67 ऐसी विधानसभा सीटें है जिन पर जनसंघ काल से लेकर भाजपा तक कभी भी जीत दर्ज नही हुई है, उसी में से एक बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा भी है।
बाराबंकी जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का श्री तिवारी को पालक बनाये जाने का मुख्य कारण यह भी है कि उनका छात्र जीवन से लेकर युवा मोर्चा, उ०प्र० भा.ज.पा. के प्रदेश मंत्री सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों पर रहकर कार्य करते हुए बाराबंकी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में अनवरत आना-जाना, यहां के प्रमुख लोगों से संपर्क-संवाद स्थापित रखना, कार्यकर्ताओं में लोकप्रियता, जनपद की भौगोलिक, सामाजिक समीकरणों की विधिवत जानकारी सहित उनकी कर्मठता, निष्ठा व लगन के साथ संगठनात्मक कार्यो को धरातल पर उतारने व लोगों को भाजपा से जोड़ने की कला को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी दी है।
उ०प्र० में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रभारी बनाये गये है परन्तु 403 विधानसभा सीटों में से 84 विधानसभा 2017 में नही जीती गयी है जिनमें जो 67 ऐसी विधानसभा सीटें जिन्हें भाजपा कभी नही जीती है, ऐसी सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारी के ऊपर विधानसभा पालक बनाये गये है, इस प्रकार की सभी विधानसभाओं में प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं, राज्यसभा सांसद, एम०एल०सी०, राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैनों तथा निगमों/बोर्डो के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में जिताने की जिम्मेदारी के साथ विधानसभा क्षेत्रों का पालक बनाया गया है।
यूपीसीएलडीएफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन एवं उ०प्र० भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी को बाराबंकी जिले की सदर विधानसभा व जैदपुर विधानसभा का पालक बनाये जाने पर बाराबंकी भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामबाबू द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी, जिला महामंत्री श्री संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्री विजय कान्त बाजपेयी सहित बाराबंकी जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है।

Amit Bajpai
Pro(Pers)
7505407722

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button