खुद पर हमला कराने के षडयन्त्र का मास्टर माइंड गिरफ्तार
खुद पर हमला कराने के षडयन्त्र का मास्टर माइंड गिरफ्तार

रिपोर्ट–स्टेट हेड शमीम
जनपद रायबरेली थाना कोतवाली नगर दिनांक 28 जून 2021 को शाम करीब समय 5:45 बजे वादी तबरेज राणा पुत्र मुनव्वर राणा निवासी डिंया अपार्टमेंट फ्लैट नं .01 लालकुआं नाका हिंडोला लखनऊ पश्चिमी ( कमिश्नरेट लखनऊ ) द्वारा डायल -112 पर सूचना दी गई कि वह रतापुर से लखनऊ की ओर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर अपने एक अन्य व्यक्ति के साथ तेल भराने के लिए रुके थे । जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया व उनके द्वारा किसी तरह अपनी जान बचाई गई । इस संबंध में उनकी तहरीर पर थाना कोतवाली नगर रायबरेली पर मुकदमा अपराध संख्या -364 / 21 धारा -307 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली व एसओजी टीम रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम को घटना के अनावरण के लिए लगाया गया था जिसके क्रम में उनके द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तथा अपराधियों से पूछताछ की गई थी ।
घटनास्थल के पास के प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि जब घटना हुयी जो गाड़ी तबरेज राणा चला रहे थे उस गाड़ी को पेट्रोल पम्प के अन्दर नही ले जाया गया था गाडी को पेट्रोल पम्प के बाहर ही खड़ा कर दिया गया था । एफआईआर में तबरेज राणा द्वारा अपने साथ एक अन्य व्यक्ति का होना बताया गया था जो सीसीटीवी फुटेज में नही दिखा ।
गहनता से जानकारी करने पर यह मालुम हुआ कि तबरेज पुत्र मुनव्वर राणा द्वारा फरवरी 2021 में अपनी पैतृक संपत्ति ( जिसमें मुनव्वर राणा व उनके भाइयों का हिस्सा था ) में से 18 बिस्वा जमीन बेच दी गई थी।
यह जानकारी तबरेज राणा के चाचाओं को होने पर उनके द्वारा इस आधार पर आपत्ति की गई थी कि इन लोगों ने अपने हक से अधिक की संपत्ति बेच दी है
जिस बात की पुष्टि सरकारी अभिलेख से हुई थी ।
उक्त जमीन के प्रकरण को लेकर तबरेज राणा का रायबरेली आना – जाना लगा रहता था। वह इस बात से परेशान था ।
तबरेज के साथी:-
1 – हलीम पुत्र मो.हनीफ निवासी नयापुरवा निरालानगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
2- सुल्तान अली पुत्र अली राजा निवासी नयापुरवा निरालानगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली जो कि जनपद रायबरेली में होर्डिंग लगाने की ठेकेदारी का काम करता है , से वह संपर्क में था तथा तबरेज ने हलीम से यह कहा कि यदि उस पर कोई फायरिंग कर देता है तो वह अपने चाचाओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवा देगा और वह लोग ( चाचा लोग ) पीछे हट जाएंगे ।
साथ ही उसका खुद का इरादा तिलोई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ने का है । जिसके लिए उसे सुरक्षाकर्मी व मीडिया कवरेज भी मिल जाएगी , यह वार्ता रायबरेली के एक होटल के पास थी जिसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की गई है । तबरेज ने हलीम से कहा कि चुनाव में होर्डिंग्स लगाने का सारा ठेका आपको दिया जायेगा इस सहमति के आधार पर वह घटना कारित करने को तैयार हो गये । हलीम ने अपने साथी 01 – सत्येंद्र त्रिपाठी पुत्र सर्वेश निवासी पूरे हंसा मजरे बेला भेला थाना भदोखर रायबरेली।
02 – शुभम सरकार पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी उत्तरपारा थाना भदोखर रायबरेली को होटल के पास बुलाया था तथा फायरिंग कब , कहां और कैसे करनी है आदि के संबंध में जानकारी दी अगले दिन निर्धारित समय पर रतापुर चौराहे से लखनऊ की ओर स्थित पेट्रोल पंप पर सत्येंद्र व शुभम द्वारा तबरेज की गाड़ी पर फायरिंग की गई तथा वह वहां से वे फरार हो गए । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप से घटना का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया तो यह पाया गया की मुकदमा में उल्लिखित तथ्य सही नहीं है तथा तबरेज की गाड़ी में पेट्रोल भरा हुआ था , फिर भी उसके द्वारा पेट्रोल भरवाने हेतु पेट्रोल पंप जाया गया , पेट्रोल पंप पर जहां पेट्रोल भरा जाता है वहां न जाकर उससे पहले ही साइड में गाड़ी रोक दी गई थी तथा तथाकथित हमलावर उसके बगल से गुजर कर उसकी दूसरी ओर जाकर गाड़ी के उस हिस्से पर जहां कोई नहीं बैठा हुआ था , वहां फायरिंग कर घटनास्थल से भाग गए ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 02 जुलाई 2021 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी / सर्विलांस टीम रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज , साक्ष्य संकलन , पूछताछ आदि से प्रकाश में आये अभियुक्तगण
1 – मो.हलीम पुत्र मो.हनीफ निवासी नयापुरवा निरालानगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ( साजिशकर्ता ) ,
2 – सुल्तान अली पुत्र अली राजा निवासी नयापुरवा निरालानगर थाना कतोवाली नगर रायबरेली ( साजिशकर्ता ) ,
3 – सत्येन्द्र त्रिपाठी पुत्र सर्वेश निवासी पूरे हंसा मजरे बेला भेला थाना भदोखर रायबरेली ( शूटर ) तथा
4 – शुभम सरकार पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी उत्तरपारा थाना भदोखर रायबरेली ( मोटरसाइकिल चालक ) को मुखबिरखास की सूचना पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से कुल –
1-01 अदद पिस्टल।
2-02 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर , 3-03 अदद अवैध तमंचा।
4-06 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा।
5-01 अदद पल्सर यूपी -33 बीजे 0994 बरामद की गयी थी ।
इस सम्बन्ध में उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुअसं -72,73,74,75 / 2021 धारा -3 / 25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था ।
इसी क्रम में कल दिनांक 25 अगस्त 2021 को थाना कोतवाली नगर व एसओजी रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर दबिश देकर मुअसं- 364/21 धारा 211,120 ( बी ) भादवि का वांछित तथा खुद पर हमला कराने का षणयन्त्र रचने वाले मुख्य अभियुक्त तबरेज राणा पुत्र मुनव्वर राणा को जनपद लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एफआई डिंगरा अपार्टमेंट फ्लैट नं . लालकुआं के पेश दरवाजा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।
नाम पता अभियुक्त:-
तबरेज राणा पुत्र मुनव्वर राणा निवासी डिया अपार्टमेंट फ्लैट नं .01 लालकुआं नाका हिंडोला लखनऊ पश्चिमी ( कमिश्नरेट लखनऊ ) ( मुख्य अभियुक्त )
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
2. निरीक्षक रामअशीष उपाध्याय प्रभारी सर्विलांस रायबरेली ।
3. निरीक्षक अरुण कुमार अवस्थी थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
4. उप – निरीक्षक अमरेश त्रिपाठी प्रभारी एसओजी टीम रायबरेली ।
5. उप – निरीक्षक प्रवीर गौतम चौकी प्रभारी किला बाजार थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
6. उप – निरीक्षक पियूष सिंह थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
7. आरक्षी लालप्रकाश कोतवाली नगर रायबरेली।
8. आरक्षी अभिषेक यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
9. आरक्षी रोहित कुमार थाना कोतवाली नगर रायबरेली
10. आरक्षी अतुल राजभर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
11. आरक्षी सुभाष चौधरी थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
12. महिला आरक्षी सीता थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
13. महिला आरक्षी वंदना थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
14. महिला आरक्षी सोनम रजक थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
15. महिला आरक्षी विनीता थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
16. महिला आरक्षी सविता मीना थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
17.आरक्षी शक्ति सिंह थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
18. आरक्षी मनीष यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
19. मुख्य आरक्षी रामाधार सर्विलांस सेल रायबरेली ।
20. मुख्य आरक्षी त्रिवेणी सिंह एसओजी टीम रायबरेली ।
21. मुख्य आरक्षी संतोष सिंह सर्विलांस सेल रायबरेली ।
22 , मुख्य आरक्षी प्रेमकिशोर द्विवेदी एसओजी टीम रायबरेली ।
23. आरक्षी राजीव शुक्ला एसओजी टीम रायबरेली ।
24. आरक्षी अमित सिंह एसओजी टीम रायबरेली ।
25.आरक्षी पंकज यादव एसओजी टीम रायबरेली ।
26. आरक्षी सुरेश यादव एसओजी टीम रायबरेली ।
27. आरक्षी दुर्गेश सर्विलांस सेल रायबरेली ।
28. आरक्षी कौशल सर्विलांस सेल रायबरेली ।
29.आरक्षी सौरभ सर्विलांस सेल रायबरेली ।




