Advertisement
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इं.रामफेर यादव उर्फ अंशु ने वितरित किया बाढ़ प्रभावित गांवो में खाद्य सामग्री।

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में बांटा राहत पैकेट।

सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी

रविवार को भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भावी सपा प्रत्याशी इंजीनयर रामफेर उर्फ अंशु यादव ने खाद्य सामग्री का वितरण किया।

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पेंड़रियाजीत,बढ़या,वीरपुर कोहल,वीरपुर एहतमाली, बढ़या,बिलरिया, आदि दर्जनों गांवो में लोगो को आलू,दाल,चना,चीनी,लाई,तेल,आंटा,आलू, प्याज,बिस्कुट नमकीन,माचिस आदि दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।इस दौरान रामफेर उर्फ अंशु यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल जिम्मेदर बाढ़ प्रभावित गांवो का भ्रमण कर केवल सेल्फी लेकर सहायता का कोरा आश्वासन देकर चले जाते हैं।सहायता के नाम पर खाना पूर्ती की जाती है।मैं आपका पड़ोसी हूंँ और आप लोंगो के हर सुख दुख में बराबर साथ खड़ा मिलुंगा तथा हमेशा आप लोंगो के मदद के लिए तैयार हूँ।सरकार को बाढ़ से स्थायी निजात के लिए काम करना चाहिए था। अगर समय रहते शाहपुर-भोजपुर बांध का निर्माण सरकार करा देती तो आज बाढ़ के इस भयानक त्रास्दी से बचा जा सकता था।सरकार से मांग करता हूँ कि इस त्रास्दी में सरकार मदद कर राहत सामग्री वितरण करे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलिक नफीस अहमद,वरिष्ठ सपा नेता अजय यादव, बाबूराम यादव,सपा जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव,कौसल किशोर वरूण,कुलदीप पांण्डेय,रिंकू मिश्रा,शेषराम यादव,वसीम अहमद,दयाराम,आदि मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button