Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

थाना सतरिख पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

कब्जे से लूटी गयी नकदी , मोबाइल व दो अवैध तमंचे एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद।

शिवा वर्मा संपादक:-

जनपद बाराबंकी थाना सतरिख पर वादी तेजबहादुर पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली द्वारा सूचना दी गई कि न्योली तिराहे के आगे मगरवल रोड पर जंगल के पास चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटर साइकिल संख्या UP 41 AK0375 व मोटर साइकिल संख्या UP 24 A 2315 से तमंचे के बल पर मुझसे व मेरे साथी जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व 0 कौशल किशोर निवासी ग्राम पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली व राम बरन पुत्र उमाशंकर निवासी बहुदा खुर्द मजरे पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली से दो अदद मोबाइल व कुल 5860 / -रुपये नकद छीन लिये हैं । उक्त सूचना पर थाना सतरिख पर मु 0 अ 0 सं 0 200/2021 धारा 394 भादवि बनाम 04 नफर अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में दिनांक- 21.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना / साक्ष्य संकलन के आधार पर तीन अभियुक्तों 1. अब्बास अली पुत्र हसन अली निवासी बरौली मलिक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी , 2. शेर बहादुर पुत्र दयाराम , 3. अमित कुमार पुत्र जगतपाल निवासीगण जरमापुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को भनौली नहर पुलिया दुल्हीपुर रोड थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे छीनी गयी नकदी , मोबाइल व दो अवैध तमंचे मय कारतूस एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद की गई । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि 0 की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्त अब्बास अली व अमित कुमार के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्र के सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु 0 अ 0 सं 0 202/2021 व 203/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1. अब्बास अली पुत्र हसन अली निवासी बरौली मलिक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।

2. शेर बहादुर पुत्र दयाराम निवासी जरमापुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ।

3. अमित कुमार पुत्र जगतपाल निवासी जरमापुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ।

विज्ञापन

बरामदगी:-

विज्ञापन 2

1.3660 / – रुपये 2.02 अदद मोबाइल फोन

विज्ञापन 3

3. दो अवैध तमंचे 4. चार जिंदा कारतूस

विज्ञापन 4

5. 02 अदद मोटर साइकिल ( डिलक्स नं 0 UP 41 AK0375 व स्प्लेण्डर UP 24A 2315

विज्ञापन 5

पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ।

2. उ 0 नि 0 हरिश्चन्द्र यादव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ।

3. हे 0 का 0 रामू यादव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी ।

4. का 0 मोहित कुमार , का 0 रोहित कुमार तिवारी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button