Advertisement
गाजियाबाद

5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

थाना साहिबाबाद क्षेत्र से 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार कर नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद गाजियाबाद थाना साहिबाबाद क्षेत्र दिनांक 01.12.22 को 5 बर्षीय बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना पर थाना साहिबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुमशुदा बच्ची की तलाश मे थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा जनपदीय स्वाट टीम व एसओजी ट्रां हिण्डन की मदद से सिटी फोरेस्ट के जंगलो में सघन काम्बिंग की गयी।

दिनांक 02.12.22 को दिन मे उक्त अबोध बालिका का शव सिटी फोरेस्ट के जंगलो मे बांस के झुण्ड में बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
नाबालिग बच्ची के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वार बलात्कार करके उसकी गला घोटकर हत्या की गयी थी। अभियोग मे उचित धाराओं की वृद्धि की गयी।

विज्ञापन

उक्त जघन्य घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया गया। घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा जनपदीय स्वाट टीम, एसओजी ट्रांस हिण्डन टीम के साथ मिलकर घटना स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा मुखबिरों से मिली सूचना व सर्विलांस की मदद से अज्ञात अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गयी तथा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले शातिर अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र शिवा गुप्ता उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी 40 फुटा आश्रम रोड ब्रज नगरी थाना नन्दग्राम गाजियाबाबाद को दिनांक 7.12.22 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशान देही पर घटना के समय पहने हुए रक्त रंजित कपडे बरामद किये गये।

विज्ञापन 2

पूछताछ का विवरण :-

विज्ञापन 3

अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 01.12.22 को समय दोपहर करीब 02.00 बजे थाना साहिबाबाद क्षेत्र मे अपने घर के सामने खेल रही एक छोटी बच्ची को उसका मुंह दबाकर जंगल में उठाकर ले गया था एंव वही जंगल में एक बांस के झुन्ड में बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा वहाँ से छिपकर भाग गया था।

विज्ञापन 4

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

विज्ञापन 5

सोनू गुप्ता पुत्र शिवा गुप्ता उम्र लगभग 20 बर्ष निवासी 40 फुटा आश्रम रोड ब्रज नगरी थाना नन्दग्राम गाजियाबाबाद!

बरामदगी का विवरण :-

अभियुक्त के घटना कारित करते समय पहनी गयी पैन्ट तथा अन्डरवियर जिस पर पीडिता के खून के धब्बे के निशान है तथा सिटी फोरेस्ट पार्क में दिनांक 1.12.22 की प्रवेश पर्ची ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

1. प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक
साहिबाबाद मय पुलिस टीम

2. स्वाट टीम :-

3. पुलिस उपायुक्त ट्रान्स हिन्डन टीम

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button