Advertisement
अयोध्या

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद - अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

थाना – कोतवाली रूदौली -जनपद अयोध्या हत्या का खुलासा व 04 अभियुक्त गिरफ्तार शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद – अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली रितेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में , थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु अ 0 सं 0 376/2021 धारा 302 / 201 / 120 बी आईपीसी में घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना रूदौली पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर व साक्ष्य संकलित करने पर अभियुक्तगण 1.सीमा यादव पत्नी सतीश चन्द यादव 2. भानू प्रताप यादव 3. अक्षय कुमार यादव 4. सतीश चन्द्र यादव की घटना में संलिप्तता पायी गयी । घटना में शामिल अभियुक्तगण को प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के कुशल नेतृत्व में मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर महिला अभियुक्ता 1.सीमा यादव पत्नी सतीश चन्द यादव को उसके मायके ग्राम जैथरी से तथा अभियुक्तगण 1. भानू प्रताप यादव 2. अक्षय कुमार यादव 3. सतीश चन्द्र यादव को शुजागंज मोड़ भेलसर से गिरफ्तार किया गया तथा यह तथ्य प्रकाश में आया की मृतक महेश कन्नौजिया पुत्र रामनेवाज कन्नौजिया निवासी ग्राम विड़हार थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या से अभियुक्ता सीमा यादव की 7-8 वर्ष पूर्व दोस्ती हो गयी थी तथा बाद मे सीमा यादव से शारीरिक सम्बन्ध हो गये थे कई वर्षों तक शारीरिक सम्बन्ध चलता रहा धीरे धीरे यह बात गावं वालो अभियुक्ता के ससुराली जनो को मालूम हो गया था । मृतक महेश कन्नौजिया अभियुक्ता सीमा यादव से शारीरिक संबन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा था जिससे अभियुक्ता सीमा यादव की बहुत बदनामी होने लगी थी । अभियुक्ता सीमा यादव ने अपने पति सतीशचन्द्र यादव के कहने पर दिनांक 13.08.21 को मृतक महेश को अपने मायके मिलने के बहाने बुलायी थी और चाय मे नींद की तीन गोली डालकर पिला दी तथा योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्ता सीमा यादव ने अपने भाई भानू यादव व अक्षय कुमार यादव के साथ कमरे में गयें । भानू यादव मृतक महेश कन्नौजिया के सीने पर बैठकर तकिया से मुंह दबा दिया व अक्षय ने पैर पकड लिया अभियुक्ता सीमा यादव ने दुपट्टा से महेश कन्नौजिया का गला कसकर उसकी हत्या कर दी तथा रात मे ही तीन ने महेश कन्नौजिया की शव को मृतक की ही मोटरसाइकिल पर बीच मे रखकर गांव के बाहर सड़क पर बनी पुलिया के पास नाले में फेंक दिया था तथा मृतक की मोटर साईकिल को रोजागांव क्रासिंग के पास झाड़ी में छिपा दिया था । घटना के समय अनावरण में स्वाट प्रभारी श्री रतनशर्मा अपनी टीम के का ० प्रियेश त्रिपाठी व का 0 अंकित राय साथ मौजूद रहे तथा सर्विलांस टीम के का 0 सौरभ सिंह व का ० चन्द्रभान यादव भी योगदान रहा है । गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 21.08.2021 समय 06.50 बजे , 2.दिनांक 21.08.2021 समय 10.55 बजे

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता 1.सीमा यादव पत्नी सतीश चन्द यादव निवासी ग्राम विड़हार थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या 2.भानू प्रताप यादव पुत्र स्व 0 बैजनाथ यादव निवासी ग्राम जैथरी थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या 3.अक्षय कुमार यादव उर्फ अच्छू पुत्र स्व 0 बैजनाथ यादव निवासी ग्राम जैथरी थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या 4.सतीश चन्द्र यादव पुत्र स्व ० रामराज यादव निवासी ग्राम बिड़हार थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या

बरामदगी का विवरण – हत्या में प्रयोग में लाया गया एक अदद तकिया व 2.एक अदद दुपट्टा

गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नाम 1.श्री विनोद बाबू मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना को ० रूदौली अयोध्या 2. व 0 उ 0 नि 0 लल्लन सिंह राठौर , थाना को 0 रूदौली अयोध्या 3. उ 0 नि 0 रणजीत सिंह यादव , थाना को ० रूदौली अयोध्या 4.का 0 विनीत कुमार , थाना को ० रूदौली अयोध्या 5.का 0 राहुल भारती , थाना को ० रूदौली अयोध्या G G 6.म 0 का 0 संध्या यादव , थाना को 0 रूदौली अयोध्या

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button