Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकीराजनीति
Trending

भाजपा प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कई गांव में जाकर मांगे वोट।

भाजपा प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कई गांव में जाकर मांगे वोट।

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।

निंदूरा बाराबंकी। चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार अभियान दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कुर्सी सीट से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा व उनकी अलग-अलग टीमों ने गांवों में घूम कर जनसंपर्क किया। और लोगों से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वोट देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी क्षेत्र के गौरा करौंदी, लालपुर, बनार, नईमाबाद, औलियापुर, जुकखौर, अबियापुर, रमपुरवा, गेंदेपुरवा गौरा करौंदी का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उन्होंने सपा पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों को अपनाते हुए लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए पुन: भाजपा की सरकार बनाये। वही कुर्सी क्षेत्र के विभिन्न गांवो में भाजपा पार्टी के प्रति समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। घर घर जाकर साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मतदाताओं से पुनः योगी सरकार बनाए जाने को लेकर विनम्र अपील की। और अपनी बात रखते हुए कहा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार का आना देश व राष्ट्र धर्म के लिए जरूरी है, जिससे प्रदेश के विकास को रफ्तार दी जा सके। इस मौके पर सरोज वर्मा,अखिलेश सिंह, अंकुर गिरी, प्रधान करुणा शंकर शुक्ला, देशराज वर्मा,अंशुमान मिश्र, नाइन टू सिंह,योगेंद्र वर्मा,हरिनाम सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

वहीं आज पूर्व विधायक स्व श्री हरदेव रावत के सुपुत्र जनार्दन रावत अपने सैकड़ों समर्थको के साथ ,माननीय विधायक /प्रत्याशी श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button