रिपोर्ट:- समित अवस्थी
थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की आपस में टक्कर होने से हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में अपडेट
जनपद बाराबंकी आज दिनांक 25.07.2022 को समय करीब सुबह 04.45 बजे थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी प्राइवेट बस में पीछे से दूसरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में करीब 16 लोग घायल हो गए एवं 08 लोगों की मृत्यु हो गयी है।पहली बस UP17AT1353 सीतामढी,बिहार से तथा दूसरी बस UP81DT1580 मुजफ्फरपुर,बिहार से दिल्ली जा रही थी।पुलिस बल द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को समुचित उपचार हेतु एम्बुलेंस व पीआरवी के माध्यम से जिला अस्पताल,बाराबंकी व सीएचसी हैदरगढ़ तथा ट्रामा सेन्टर लखनऊ भेजा गया है।वर्तमान समय में 09 लोग का उपचार ट्रामा सेन्टर,लखनऊ तथा 03 लोगों का उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल,लखनऊ में चल रहा है। अन्य यात्रीगण प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को रवाना किये गये। घटना के सम्बन्ध में हेल्पलाइन नं0- 9454417464 जारी किया गया है।
ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे इलाजरत
1. मो0 सद्दाम पुत्र तइयव निवासी खुटौना मधुबनी बिहार उम्र 18 वर्ष
2. शुभम पुत्र श्रीचन्द्र निवासी जनकपुर रोड पिपरी सीतामढी उम्र 12 वर्ष
3. नामपता अज्ञात पुरूष उम्र 30 वर्ष
4. इरशाद पुत्र इशा निवासी खुरौना बाजार थाना खुरौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष
5. सरिता देवी पत्नी सुधीर निवासी जजुम थाना कटरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 45 वर्ष
6. श्याम पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी पिपरी थाना पिपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 35 वर्ष
7. शुभम पुत्र श्याम निवासी जनकपुर रोड पिपरी सीतामढी उम्र 10 वर्ष
8. नुजहारूल पुत्र अनवर निवासी खुटौना थाना खुटौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 25 वर्ष
9.अंगूरी खातून पत्नी राइन फहद निवासी बलमोहन हलीम टोला थाना पापरी जनकपुर रोड जनपद सीतापुर बिहार उम्र 22 वर्ष
राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ मे इलाजरत
1. सिकन्दर कुमार पुत्र श्री चन्द्र मुखिया निवासी पुपड़ी विहौर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 18 वर्ष
2. प्रशान्त कुमार पुत्र संजीत मुखिया निवासी हरिहरपुर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 07 वर्ष
3. ज्योति कुमारी पुत्री इन्दल मुखिया निवासी हरिहरपुर थाना पुपडी जनपद सीतामढी बिहार उम्र 14 वर्ष
मृतकों की सूची
1. सिद्ध नरायन झा पुत्र राधाकान्त झा निवासी कालापट्टी थाना फुलपरास जनपद बिहार उम्र 75 वर्ष
2. ओम प्रकाश राय पुत्र ओसन्दर राय निवासी लदोरा पोस्ट लदौरा थाना कल्याणपुर जनपद समस्तीपुर बिहार उम्र 33 वर्ष
3. शिवधारी सदाम पुत्र मदन सदाम निवासी डोलख मधुबानी बिहार उम्र 42 वर्ष
4. कमलेश कुमार पुत्र रामजीराम निवासी भीमा मल्लेश्वर वार्ड 18 थाना पिपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 23 वर्ष
5. सम्सुद्दीन पुत्र तैयब निवासी खुटौना थाना खुटौना जनपद मधुबनी बिहार उम्र 17 वर्ष
6. सुबोध पुत्र बिन्देश्वर निवासी रजघट्टा थाना बेनीपट्टी मधुबनी बिहार उम्र 24 वर्ष
7. सपना देवी पत्नी श्याम दास निवासी पुपरी थाना पुपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 33 वर्ष
8. आदित्य कुमार पुत्र श्याम दास निवासी पुपरी थाना पुपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र 12 वर्ष




