सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय में 75 वाँ स्वतन्त्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय बाराबंकी विद्यालय में आज 75 वाँ स्वतन्त्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अंजली श्रीवास्तव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। फहराते हुए तिरंगे को राष्ट्रगान द्वारा सलामी दी गयी। तत्पश्चात् हिन्दी भाषण द्वारा महान देशभक्तों को याद किया गया कि किस तरह देश की आजादी में इनका योगदान रहा। कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसने सभी को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय में अनुशासन बनाये रखने हेतु सुप्रीम कौंसिल का गठन हुआ, जिसमें कॉलेज कैप्टन, कालेज वॉइस कैप्टन, हेड ब्वॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न पदों पर बच्चों को अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलायी गयी। सेन्ट्रल एकेडमी समूह के चेयरमैन डॉ0 संगम मिश्रा डायरेक्टर श्री हरीश पाण्डेय जी ने समस्त अभिभावक, छात्र, अध्यापकगण और समस्त स्टाफ को बधाई दी।



