Advertisement
बाराबंकी

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम जी वर्मा द्वारा प्राथ0स्वा0केन्द्र सफदरगंज का किया गया औचक निरीक्षण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी अपराह्न 12.10 बजेे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम जी वर्मा द्वारा प्राथ0स्वा0केन्द्र सफदरगंज बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सालय व चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई नहीं पायी गयी। निरीक्षण के समय डा0 अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी चिकित्सालय में उपस्थित नहीं पाये गये। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि डा0 अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी 07 जुलाई, 2021 से अनुपस्थित चल रहे है एवं डा0 नीलम चौधरी, एम0ओ0सी0एच0 दिनांकः 10 अगस्त, 2021 को अनुपस्थित है। ओ0पी0डी0 रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया गया है डा0 नीलम चौधरीएम0ओ0सी0एच0 द्वारा 02 अगस्त 2021 को 15 मरीज व 09 अगस्त 2021 को केवल 16 मरीज देखे गये है। इस सम्बंध में डा0 अजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यूं न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही उच्चधिकारियों को प्रेषित की जाये कि आप द्वारा चिकित्सीय व शासकीय कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है। आप बिना किसी पूर्व अनुमति के किन परिस्थतियों मे चिकित्सालय से अनुपस्थित रहे है। इस सम्बंध मे आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत करे। यदि स्पष्टीकरण असंतोषजनक/अप्राप्त की स्थित मे यह स्वतः मान लिया जायेगा की आपक को इस सम्बंध में कुछ नहीं कहना है। साथ ही डा0नीलम चौधरी को भी निर्देशित किया गया कि वह अपना स्पष्टीकरण इस सम्बंध मे प्रस्तुत करे कि वह किन परिस्थितयों में चिकित्सालय से अनपुस्थित रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर-
तत्पश्चात् समय अपराह्न 01.0 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर बाराबंकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा0 नीलम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगैसपुर बाराबंकी व डा0 संतोष कुमार, अधीक्षक सामु0स्वा0केन्द्र सिरौलीगौसपुर उपस्थित थे। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में बन रहे आक्सीजन प्लाण्ट व पॉइप लाइन का औचक निरीक्षण भी किया गया। निर्माण कार्य में सुस्ती देख कर काफी नाराजगी व्यक्त की गयी, जिस हेतु सम्बंधित को निर्माण कार्य में प्रगति लाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button