बाराबंकी
भाजपा प्रदेश मंत्री राजीव कुमार दीक्षित ने महादेवा पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

बाराबंकी। भाजपा प्रदेश मंत्री राजीव कुमार दीक्षित ने महादेवा पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा लोधेश्वर महादेव के दर्शन से आत्म शांति मिलती है।और पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि सबका साथ और सबका विकास के पथ पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। आने वाले समय में फिर योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम बनेंगे क्योंकि अब जनता का भरोसा सिर्फ भाजपा सरकार पर ही है।
इसके बाद बकरीद के पर्व पर मानव अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष समीम से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी।




