राम स्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी ने रामस्वरूप यूनिवर्सिटी,माती में विधि छात्रों में पुलिस बल द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्यवाही एवं लाठियों से पीटने का विरोध करते हुए दोषी पुलिस जनों को बर्खास्तगी करने की मांग की है
शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने घटना की निंदा करते हुए जारी वक्तव्य में कहा है कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी,माती में भाजपा समर्थक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विधि छात्रों पर कॉलेज प्रशासन के इशारे पर जायज़ मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे उन निरीह पीड़ित छात्रों पर लाठियां बरसा कर पुलिस ने अंग्रेजी हुकूमत की याद ताज़ा कर दी है जिससे पुलिस की संवेदन हीनता , विवेक हीनता प्रकट हुई है सिर्फ पुलिस कर्मियों के निलंबन से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा वे आगे विभागीय सेवा करते रहेंगे दोषी पुलिस जनों की मनमानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आगे भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृति करेंगे इस लिए घटना के दोषी पुलिस कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए जिससे इस प्रकार की मनमानी व घटना पर अंकुश लग सके सरकार पहले से ही किसान विरोधी कार्य कर रही है खाद के लिए लाइन में लगे लोगों पर लाठियां बरसाई गई अब युवा विधि छात्रों पर लाठियां बरसाई गई है जब नौजवान किसान सरकार के विरोध में तन कर खड़ा हो जाता हो जाए तो समझे अब तानाशाह सरकार का अंत आ गया है इसके लिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि कठोर निर्णय लेते हुए दोषियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए और राम स्वरूप यूनिवर्सिटी को ब्लैक लिस्ट करते हुए संस्था संचालन से रोका जाए।




