नवदम्पति द्वारा दरवाजे पर वृक्षारोपण बना चर्चा का विषय, हो रही है प्रशंसा।
ग्रीन की मुहिम ही है कि कि खुशी, उल्लास, के हर मौके पर किया जाए वृक्षारोपण: आशीष

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। विवाह के उपरांत विदा होकर आई बहू काजल और आशीष द्वारा पहले ही दिन देव पूजन के पश्चात अपने द्वार पर किये गए वृक्षारोपण की चर्चा और प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
बीते मंगलवार को ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह निवासी ग्राम पूरे अमेठिया मजरे छंदवल,,रामसनेही घाट बाराबंकी का विवाह था। इसी उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व सोमवार को ग्रीन गैंग संस्थापक प्रदीप सारंग व आँखें फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद वर्मा ने आशीष के आवास पर हल्दी मेंहदी कार्यक्रम में शामिल हुए और उपहार स्वरूप वृक्ष भेंट किया था।
बुधवार को बहू की विदाई के साथ बारात वापस आयी तो शाम को रिश्तेदारों की मौजूदगी में नवदम्पति आशीष सिंह और काजल ने मिलकर दरवाजे पर अमरूद का पौध रोपित किया। नई नवेली दुल्हन द्वारा वृक्षारोपण आसपास चर्चा का विषय बना हुवा है। सभी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। बहू काजल ने रिंग सेरेमनी और जयमाल के समय भी दूल्हे आशीष सिंह को गमला पौध भेंट किया था।
इससे पहले ग्रीन गैंग के राज्य प्रभारी एड रजत बहादुर, डॉ कुमार पुष्पेंद्र, कुलदीप वर्मा, तथा संध्या ने भी अपने अपने विवाह पर वृक्षारोपण किया है। ग्रीन गैंग की मुहिम ही है कि खुशी, उल्लास, के हर मौकों पर वृक्षारोपण किया जाए। ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग का कहना है कि नई पीढ़ी काफी ऊर्जावान और समझदार है, राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्व सम्बन्धी इसे प्रेरणा देने की जरूरत है।
वृक्षारोपण के समय माताजी राजकुमारी सिंह, सुमन सिंह, तराना, शिल्पी, रामेश्वरी चाची, अतुल, आयुष, पीहू, लकी, पलक, कुंज, शुभ, युग, मधु, छाया , कुसुम, निखिल, तन्नू सहित दो दर्जन से अधिक महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।




