फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अदद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल।

थाना फतेहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । उक्त क्रम में आज दिनांक 13.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू उर्फ अनिल पुत्र कन्धईलाल निवासी इज्जतपुर मजरे धमसड़ थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को सरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 277/2021 धारा 3/25 आर्म्म एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
पप्पू उर्फ अनिल पुत्र कन्धईलाल निवासी इज्जतपुर मजरे धमसड़ थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
1. एक अदद तमंचा 315 बोर 2. एक अदद कारतूस .315 बोर
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर संजय कुमार मौर्य जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 रामनिरंजन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
3. का 0 फहीम अहमद थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
4.का 0 राजबहादुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।
5. का 0 मो 0 आसिफ थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ।




