मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने अजहर खान,इमरान मनोनीत किए गए ब्लॉक अध्यक्ष।


सिद्धार्थनगर- नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के बुद्धनगर वार्ड निवासी अजहर खान को नेताजी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष व पुरानी नौगढ़ निवासी मोहम्मद इमरान को नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बताते चले कि दोनों छात्र नेता छात्र जीवन से लोहिया के विचारों से प्रभावित है।
जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजहर खान ने कहा कि आज मुझ जैसे सामान्य परिवार के बेटे को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आशा नहीं अपितु विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं जनता के उम्मीदों एवं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मोo इमरान ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करके 22 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे।
मनोनीत होने के दौरान यूवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान,वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी,प्रदेश सचिव मोहमद जफर,जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, वकार मोईज खान,शकील शाह,डा० फरीद अरशद, इमरान,छात्र नेता सलीम अहमद,तबरेज़,रियाज़ खान,राहुल यादव,राम बेलास,फहीम,
अलकमा,संजय कुमार,गोपाल वर्मा,मो0 रफीक,मो0 निजाम आदि ने बधाई दिया है।




