पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन थानो में वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरसाथानो में वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण अवगत कराना है कि शासन के आदेशानुसार दिनांक 01.7.2021 से 07.07.2021 तक वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव मनाया जा रहा है । जिसके क्रम में आज दिनांक 03.07.2021 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा वन महोत्सव के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस / थानों के आवासीय / अनावासीय परिसरों में अधिकारी / कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हाथरस श्री बिहारी सिंह यादव , पीटीआई श्रीकृष्ण , समस्त सूबेदार पुलिस लाइन , लाइन मेजर , लाइन मौहरिर्र एवं रिक्रूट आरक्षी व पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहें । इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारी / कर्मचारी गणों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड – पौधे , जल को बचाने का संकल्प लिया गया । इसी क्रम में पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया कि हम सबको थोड़ा समय प्रकृति के लिये जरुर निकालना चाहिए तथा कम से कम एक पेड अवश्य लगाए । सभी अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जिससे कि आस पास का वातावरण हरा भरा रहे तथा पर्यावरण का संरक्षण हो सके , तभी पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं ।




