Advertisement
उन्नाव

बच्ची की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद उन्नाव बच्ची की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस व एस 0 ओ 0 जी 0 / सर्विलास की संयुक्त टीम द्वारा बच्ची की गुमशुदगी का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिदा व तीन खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । संक्षिप्त विवरण- दिनाक 20.06.21 को आवेदिका पुष्पा पुत्र अशोक कुमार निवासी रग्घूखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि मेरी पुत्री नाइसी उम्री लगभग 10 वर्ष को विपक्षीगणो द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गये है । इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु 0 अ 0 स 0 200/21 धारा 363,366 भा.द.वि बनाम 1. बबलू पुत्र परसादी 2. परसादी पुत्र महादेव निवासीगण सैय्यद अब्बासपुर कोतवाली उन्नाव 3. साढू रामविलास निवासी मुशीगज माखी उन्नाव पंजीकृत किया गया था । दिनाक 25.06.2021 को मुखबिर द्वारा बताया गया कि जिस दिन से नैन्सी गायब है उसी दिन से गाँव का नीरज गौमत पुत्र गुरूबक्श निवासी उपरोक्त भी गायब है और वह आज मंगतखेड़ा से कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर विश्वास करके नीरज गौतम उपरोक्त को मंगतखेड़ा चौराहे से समय करीब 01.00 रात्रि गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की गयी तो टाल मटोल करने लगा जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो घटना का इकबाल किया तथा अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम रग्घूखेड़ा में काली माता मन्दिर के पीछे से एक कुएं के अन्दर से अपर्हता कु 0 नाइसी का शव बरामद कराया तथा घटना के दिन पहने कपड़े के सम्बन्ध में पूछा गया तो उसने बताया कि उस दिन के पहने कपड़े मैने यहा से थोड़ी दूर पर रखा है वहां जाने पर कपड़े उठाने के धोखे में अभियुक्त द्वारा कपड़े में लिपटे तमचे को निकाल कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगा तथा भागते समय लगातार फायर करने लगा । जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा फायर किये जाने पर नीरज उपरोक्त के दोनो पैरों में गोली लग गयी और वह मौके पर गिर गया । जिसके पास से एक अदद तमचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को सीएचसी पुरवा लाया गया जहा डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया । जहा उसका इलाज चल रहा है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पजीकृत मु 0 अ 0 स 0 200/21 धारा -363 / 366 भा.द.वि में धारा -302 / 201 / 354 भा.द.वि व 7/8 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा मु 0 अ 0 स 0 204/21 धारा 307 भा.द.वि बनाम नीरज गौतम पुत्र गुरूबक्श निवासी पकरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव हाल पता रग्घूखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव व मु 0 अ 0 स 0 205/21 धारा 3/25 ए एक्ट बनाम नीरज गौतम पुत्र गुरूबक्श निवासी पकरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव हाल पता रग्घूखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव पजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1. नीरज गौतम पुत्र गुरूबक्श निवासी पकरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव हाल पता रग्घूखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी का विवरण एक अदद तमंचा 315 बोर , 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 3 अदद खोखा कारतूस 315 बोर एक अदद मोबाईल फोन ( जो अभियुक्त द्वारा प्रयोग किया जाता है । ) दो डब्बो में अभियुक्त के कपड़े ( जो घटना के समय अभि 0 ने पहना था ) आपराधिक इतिहास मु 0 अ 0 स 0 200/21 धारा 302,201,363,366,354 IPC व 7/8 POSCOACT मु 0 अ 0 स 0 204/21 धारा 307 IPC मु 0 अ 0 स 0 205/21 धारा 3/25 ए एक्ट गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – प्र 0 नि 0 श्री अजय कुमार त्रिपाठी ( थाना पुरवा ) प्र 0 नि 0 श्री राजू राव थाना ( असोहा ) उ 0 नि 0 श्री अरविन्द सिंह ( थाना पुरवा ) उ 0 नि 0 श्री थान सिंह ( थाना पुरवा ) उ 0 नि 0 श्री सर्वेश कुमार राणा ( थाना असोहा ) हे 0 का 0 अशोक कुमार सरोज ( थाना पुरवा ) हे 0 का 0 घनश्याम सरोज ( थाना पुरवा ) का 0 अमित चहल ( थाना असोहा ) एस 0 ओ 0 जी 0 / सर्विलान्स टीम उ 0 नि 0 श्री गौरव कुमार ( एस 0 ओ 0 जी 0 / सर्विलान्स प्रभारी ) हे 0 का 0 अब्दुल जब्बार ( सर्विलान्स ) हे 0 का 0 खैरूल बसर ( एस 0 ओ 0 जी 0 ) हे 0 का 0 शमीम खान ( एस 0 ओ 0 जी 0 ) हे 0 का 0 रोहित शर्मा ( एस 0 ओ 0 जी 0 ) का 0 राधेश्याम ( सर्विलान्स ) का 0 अमर सिंह ( एस 0 ओ 0 जी 0 )

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button